फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ADG law and order Prashant Kumar addresses press on Bharat band.

Agnipath Protest : एडीजी ने कहा- तोड़फोड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, संपत्तियों के नुकसान का हो रहा आकलन, वसूली जल्द

Tue, 21 Jun 2022 01:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Jun 2022 01:10 AM IST
सार

यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि यूपी में भारत बंद का असर नजर नहीं आ रहा है। जो लोग छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
ADG law and order Prashant Kumar addresses press on Bharat band.
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन के नाम पर तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले उपद्रवियों से वसूली के लिए सरकारी व निजी संपत्तियों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि आकलन के बाद नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से जल्द की जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को डीजीपी मुख्यालय पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि कथित रूप से भारत बंद का असर यूपी में बिल्कुल नहीं रहा। इस बंद के लिए कोई संगठन सामने नहीं आया था, लेकिन किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए 141 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को लगाया गया था। सेक्टर स्कीम के तहत कार्रवाई की गई। एडीजी तक के अधिकारी दौरे करते रहे।
विज्ञापन


माहौल अराजक तत्वों ने खराब किया
एडीजी ने बताया कि प्रदर्शनों में जब तक प्रतियोगी छात्र शामिल रहे, पुलिस ने संवेदनशील व्यवहार किया। मगर, प्रदर्शनों में असामाजिक तत्व या राजनीतिक तत्व ने घुसपैठ की और उग्र प्रदर्शन व आगजनी जैसी अराजकता की तो पुलिस ने कठोर कार्रवाई कर संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उपद्रवियों को जेल भेजा। अब तक 39 केस दर्ज कर 330 अराजकतत्वों को गिरफ्तार किया गया है। 145 के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed