{"_id":"5b054a394f1c1bdb408b74d0","slug":"adg-law-and-order-anand-kumar-speaks-on-threatning-of-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी आनंद कुमार बोले- 12 विधायकों को धमकी के मामले का जल्द कर लेंगे खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी आनंद कुमार बोले- 12 विधायकों को धमकी के मामले का जल्द कर लेंगे खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 May 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार
- फोटो : amar ujala
भाजपा विधायकों को धमकी मिलने और रंगदारी मांगने के मामले बढ़ते देख अब एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने अपना बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि अब तक यूपी के 12 विधायकों को धमकी भरे मैसेज मिले हैं। इससे यह स्पष्ट है कि भय का माहौल बनाने के लिए ऐसा किया गया है। इस मामले में सरकारी खुफिया एजेंसियां और यूपी एसटीएफ जांच कर रही ही है। इसके अलावा तीन सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम भी गठित कर दी गई है। जल्द ही हम मामले का खुलासा कर लेंगे।
मालूम हो कि यूपी में भाजपा विधायकों और नेताओं को इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज कर रंगदारी मांगने और जानमाल की धमकी दी जा रही है। अब तक 14 ऐसे मामले सामने आए हैं।
पहले 22 मई मगंलवार को छह विधायकों समेत आठ नेताओं को एक ही नंबर से व्हाट्सएप मैसेज कर 10-10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। तीन दिन में रंगदारी न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बुधवार को दो और विधायकों के साथ भी ऐसा ही हुआ। सभी नेताओं से रंगदारी मांगने में एक जैसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बुधवार को तीन सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है। आईजी एसटीफ अमिताभ यश को टीम हेड बनाया गया है। उनके साथ टीम में एटीएसके एसएसपी जोगेंद्र और एसटीएफ के अअसपी त्रिवेणी सिंह हैं। ये टीम जिलों के पुलिस अधीक्षकों को मामले के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे।