{"_id":"5d9512388ebc3e93d22909d2","slug":"adg-ig-and-dig-will-rest-in-night-in-districts-at-least-one-day-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में कम से कम एक दिन जिलों में रात्रि विश्राम करेंगे एडीजी, आईजी और डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में कम से कम एक दिन जिलों में रात्रि विश्राम करेंगे एडीजी, आईजी और डीआईजी
Thu, 03 Oct 2019 02:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
ओपी सिंह, डीजीपी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के विभिन्न जोन के एडीजी और रेंज के आईजी व डीआईजी को सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने कार्य क्षेत्र के जिले में विश्राम करना होगा। इसके निर्देश डीजीपी ओम प्रकाश सिंह की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जोन और रेंज के अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने अपने कार्य क्षेत्र के जिलों में कम से कम एक दिन रात्रि विश्राम करें, वहां के लोगों से मिलें, उनकी समस्याओं को सुनें और उसका निराकरण करें। यह अधिकारी हर महीने की पांच तारीख को इसकी रिपोर्ट डीजीपी मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
इस बाबत डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी अलग अलग बैठकों और वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधिकारियों को रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए थे। उसी के क्रम में मानीटरिंग के लिए यहां से आदेश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ओपी सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश अपराध मुक्त हो। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और उनकी भी जवाबदेही तय की जाएगी।