फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Addressing Shiva-Shiva amid darkness and roaring clouds

Lucknow News: अंधेरा और बादल गरजने की आवाज के बीच शिव-शिव का उद्बोधन

Sun, 12 Jan 2025 09:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:30 AM IST
विज्ञापन
Addressing Shiva-Shiva amid darkness and roaring clouds
नाटक महादेव मंचन करते कलाकार।
लखनऊ। चारों तरफ अंधेरा, बादल के गरजने की आवाज और शिव-शिव का उद्बोधन...। दर्शकों ने यह नजारा गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के सभागार में नाटक महादेव मंचन के दौरान देखी, जहां शिव और सृष्टि का शानदार स्वरूप दर्शाया गया था। शांति के माहौल के बीच सभी दर्शकों की निगाहें सभागार में महादेव के मंचन पर टिकी रहीं।
विज्ञापन

मुंबई के कलाकारों और कारवां थिएटर की ओर से मंचित यह नाटक महिला शृंखला की कड़ी थी, जिसमें मयूरभंज छाऊ, मणिपुर मार्शल आर्ट और प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट कला का समावेश देखने को मिला। देश की लोक कला भी प्रदर्शित की गई। ये नाटक शासन और सामाजिक व्यवस्था पर आधारित थी। नाटक भगवान शिव को चित्रित करता है। बताया गया कि वह अपने सभी रूपों में आम आदमी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके बाद समुद्र मंथन के दौरान, शिव ने दुनिया को बचाने के लिए जहर पीया था और इस प्रकार उन्हें नीलकंठी कहा जाता है।
विज्ञापन

समाज में द्वेष हिंसा एवं विश्वासघात का जहर है, उसको भी शिव ने मुस्कुराहट के साथ सब स्वीकार कर लिया। फिर भी शांतचित्त देवता के रूप में उनको माना जाता है। विध्वंसक, शिव के क्रोध के कारण उनसे डरता है। उनका क्रोध सर्वनाश कर सकता है इस संपूर्ण ब्रह्मांड का। और ये नीलकंठ बिल्कुल वही है जो एक आम आदमी हर दिन कठिनाई एवं संघर्ष रूपी विष पीता है। मंचन में हर मिनट में नाटक और समाज के बीच समानता दिखती है। नाटक प्रस्तुति में श्रेय यूनी प्लेयर अनामिका श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार, सिमरन अवस्थी, और रवि गुप्त का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed