{"_id":"975cf6fbd9ea5ab0ebd068fe3709f311","slug":"ad-hoc-workers-up-government-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: संविदाकर्मियों की होगी बंपर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: संविदाकर्मियों की होगी बंपर भर्ती
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार में पहली बार एक साथ जुटे प्रदेशभर के निकाय अध्यक्षों केसम्मेलन में सपा सरकार के मंत्री आजम खां ने एक बेहतरीन तोहफा दिया है।
विज्ञापन
इससे प्रदेश के हजारों संविदा कर्मियों को न सिर्फ राहत मिलेगी, बल्कि अब नए लोगों को भी मौका मिलेगा। आजम ने संविदा कर्मियों की भर्ती पर लगी रोक हटाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले साल अखिलेश सरकार बनते ही आजम खां ने प्रदेश के सभी निकायों में संविदा कर्मियों की नौकरी खत्म कर दी थी। अब राज्य सरकार जल्द ही नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
प़ढ़ें: 7209 पदों की काउंसलिंग आज से शुरू
आजम के मुताबिक, संविदा कर्मियों की भर्ती निकायों की जरूरत के मुताबिक ही की जाएगी। खास बात यह हैि क कार्यदायी संस्था के माध्यम से ही भर्ती होगी।
इसके अलावा, सभी निकायों के अध्यक्षों व अधिकारियों को भर्ती करने के लिए निदेशालय से अनुमति भी लेनी होगी। गौरतलब है कि प्रदेश में 630 निकाय हैं। इनमें 13 नगर निगम, 194 नगर पालिका परिषद और 423 नगर पंचायत शामिल हैं।
पढ़ें: आज लौट सकती है आजम के दफ्तर की रौनक
एक अनुमान के मुताबिक, अगर इन सभी निकायों में संविदा कर्मियों की भर्ती की जाती है, तो हजारों बेराजगार युवकों के लिए यह फैसला वरदान साबित होगा।
यह भी पढ़ें: गुंडागर्दी पर उतारू है अखिलेश सरकार: भाजपा
अब निकाय भी होंगे खूबसूरत और मॉड
अब निकायों को भी खूबसूरत और मॉडर्न बनाने की कवायद शुरू होगी। आजम खां ने बताया कि प्रदेश के सभी निकायों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। इससे उन्हें एक चौराहे का निर्माण कराना होगा और उसका सौंदर्यीकरण भी करना होगा।
इसके अलावा, जिन भी विभागों के भवन जर्जर हैं या फिर किराए के दफ्तरों में चल रहे हैं, अब उनका खुद का भवन होगा। इसके लिए मानक तय किए जा रहे हैं।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां