{"_id":"68dfb5776e9c29a9d90956d8","slug":"actors-playing-ravana-in-ramlila-shared-their-experiences-saying-devotion-to-ram-breathes-life-into-character-2025-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामलीला: रावण की भूमिका निभा रहे कलाकारों ने बताए अनुभव, बोले- राम की भक्ति पात्र में फूंकती है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला: रावण की भूमिका निभा रहे कलाकारों ने बताए अनुभव, बोले- राम की भक्ति पात्र में फूंकती है जान
Fri, 03 Oct 2025 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Oct 2025 05:30 PM IST
सार
रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे कलाकारों ने अपने अनुभव बताए। उन्होंने कहा कि राम की भक्ति रावण के पात्र में जान फूंकती है। आगे पढ़ें कलाकारों के अनुभव...
विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामलीलाओं का मंचन हमारी परंपरा का अंग है। इसके हर पात्र के साथ न्याय हो, इसके लिए कलाकार पूरी ऊर्जा लगा देते हैं। रामलीला के पात्रों में रावण का किरदार बेहद अहम माना जाता है, जिसे निभाने के लिए दमदार आवाज, अच्छा डील-डौल और जबरदस्त अभिनय क्षमता की जरूरत होती है।
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में हर वर्ष करीब 150 स्थानों पर रामलीला का मंचन होता है। इनमें रावण का किरदार निभा रहे कलाकारों का कहना है कि वे प्रभु राम के अनन्य भक्त हैं और अभिनय करते समय उनके प्रति आस्था व भक्ति ही रावण के किरदार में जान फूंकती है।
विज्ञापन
कलाकार विपुल
- फोटो : अमर उजाला
विपुल 25 वर्ष से बन रहे रावण : सचिवालय में समीक्षा अधिकारी विपुल मिश्रा ने बताया कि वे खदरा की रामलीला से 40 वर्ष से जुड़े हैं। 25 वर्ष से रावण बन रहे हैं। इस किरदार से समाज को यह दिखाना चाहता हूं कि असत्य, अत्याचार और अहंकार का हश्र हमेशा बुरा होता है।
कलाकार जितेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
पहले माफी मांगते हैं जितेंद्र : रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी की आलमबाग की रामलीला में जितेंद्र तिवारी 16 वर्ष से रावण बन रहे हैं। जितेंद्र कहते हैं कि डायलॉग बोलने से पहले प्रभु राम से माफी मांग लेते हैं।
कलाकार भास्कर
- फोटो : अमर उजाला
अभिनय की विविधता दिखाते हैं भास्कर : श्रीरामलीला समिति महानगर के मंचन में भास्कर जोशी दूसरी बार रावण का किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार में अभिनय की विविधता से कौतूहल पैदा करते हैं।
कलाकार शाश्वत
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार रावण बने शाश्वत: पुरोहित का कार्य करने वाले शाश्वत पाठक पहली बार रावण का किरदार निभा रहे हैं। सीतापुर रोड योजना कॉलोनी सेक्टर-ए में चल रही रामलीला में वे रावण बने हैं।