{"_id":"62eb87568c97ca01c047711e","slug":"actor-mithilesh-chaturvedi-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mithilesh Chaturvedi: नहीं रहे अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी, जानें क्या था लखनऊ से नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mithilesh Chaturvedi: नहीं रहे अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी, जानें क्या था लखनऊ से नाता
Thu, 04 Aug 2022 02:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:28 PM IST
सार
लखनऊ के निवासी अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया। उन्होंने बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में अभिनय किया।
विज्ञापन
मिथिलेश चतुर्वेदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालीवुड के लिए ही नहीं बल्कि लखनऊ के लिए भी बुरी खबर लेकर आई बृहस्पतिवार की सुबह। जाने-माने अभिनेता लखनऊ निवासी मिथिलेश चतुर्वेदी का तड़के दिल का दौरा बड़ने से निधन हो गया।
विज्ञापन
कोई मिल गया, गदर, बंटी और बबली जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले मिथिलेश चतुर्वेदी को लोग मोहल्ला अस्सी में प्रिंसिपल की भूमिका के लिए भी जानते हैं।
विज्ञापन
साधारण व्यक्तित्व वाले मिथिलेश मुंबई जाने से पहले एक थियेटर आर्टिस्ट थे। कहा जाता है कि रंगकर्म की दुनिया में आने से पहले उन्होंने सरकारी नौकरी भी की थी। लगभग 25 साल तक नौकरी के बाद अभिनय की दुनिया की ओर खींचे चले गए और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का रास्ता चुना।
विज्ञापन
उनके व्यक्तित्व का अंदाजा उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी के ट्वीट से लगाया जा सकता है, जिसमें वे लिखते हैं
आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे
आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि
एक बेटे की तरह अपना प्रेम दिया
भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।