{"_id":"5f9ec9488ebc3e9b946f587d","slug":"actions-on-mafia-also-upset-his-political-mentors-siddharth-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफियाओं पर कार्रवाई से उनके राजनीतिक संरक्षक भी बदहवास : सिद्धार्थनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफियाओं पर कार्रवाई से उनके राजनीतिक संरक्षक भी बदहवास : सिद्धार्थनाथ
Sun, 01 Nov 2020 11:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने अपराधियों व माफिया के खिलाफ जिस सख्ती से कार्रवाई की है। उससे माफिया के साथ ही उनके राजनीतिक संरक्षक भी बदहवास हैं।
उन्होंने रविवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि माफिया मुख्तार अंसारी सहित अन्य के बचाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गतिविधियां और बयान उनकी नीति और नीयत को उजागर करती हैं। मुख्तार जैसे माफिया पर हो रही कार्रवाई से इन दोनों दलों के नेताओं को पीड़ा हो रही है। माफिया के बारे में दोनों की सोच एक जैसी है। प्रियंका ने स्वर्गीय कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय के पत्र का जवाब तक नहीं दिया।
मुख्तार को पंजाब की कांग्रेस सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। पंजाब सरकार मुख्तार अंसारी को बचाना चाहती है। इसीलिए उसे यूपी कोर्ट में पेशी पर आने से रोका जा रहा है। मुख्तार जैसे माफिया पर हो रही कार्रवाई से सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी पीड़ा हो रही है। सपा ने हमेशा से ही माफिया को संरक्षण दिया है। सपा सरकार की कारगुजारियों से प्रदेश में फैली गंदगी को अब योगी सरकार साफ कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला हर अराजक तत्व योगी के निशाने पर है, चाहे वह कोई भी हो।