फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action will taken to absent Anganbadi workers

ड्यूटी से नदारद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा होगी समाप्त

Sat, 29 Jun 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Action will taken to absent Anganbadi workers
27जीडीएपी4ड्ड-गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक स्वास्थ्य पोषण मिशन की बैठक करते डीएम, साथ में म? - फोटो : GONDA
गोंडा। पोषण अभियान में लापरवाही बरतने वाले सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब डीएम के निशाने पर आ गई हैं। ड्यूटी से नदारद रहने व कार्यों में रुचि न लेने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बर्खास्तगी की कार्यवाही होने जा रही है, वहीं लापरवाह सीडीपीओ से जवाब तलब कर उनके निलंबन की कार्यवाही करने के आदेश डीएम ने दिए हैं। राशन कार्डों की फीडिंग में लापरवाही बरतने पर डीएम ने एआरओ समेत चार ब्लाकों के पूर्ति निरीक्षकों व हाउस होल्ड सर्वे में फिसड्डी रहने पर सीडीपीओ नगर से स्पष्टीकरण तलब किया है। यह कार्यवाही डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति एवं पोषण मिशन की समीक्षा के दौरान की है।
विज्ञापन

डीएम ने चेतावनी दी है कि अब पोषण मिशन में आंकड़ेबाजी बंद कर दें तथा गांवों को गोद लेने वाले अधिकारी अपने-अपने गोद लिए हुए गांवों में जाकर पोषण की स्थिति स्वयं देखें और ताजा हालात से उन्हें बताएं। उन्होंने कहा कि दफ्तरों में बैठकर सिर्फ आंकड़े भरकर उनके सामने आने वाले अधिकारी अब कार्यवाही के लिए तैयार रहें। बाल पुनर्वास केंद्रों में कुपोषित बच्चों की संख्या बेहद कम मिलने पर डीएम ने बैठक में ही सीडीपीओ कटरा बाजार, मनकापुर, बभनजोत तथा छपिया को जमकर फटकार लगाई और सुधर जाने की चेतावनी दी है। वहीं कटरा बाजार, मनकापुर, बभनजोत, छपिया व हलधरमऊ समेत कई ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को महिलाओं को आयरन की गोलियां न बांटने पर लताड़ लगाई।
विज्ञापन

राशन कार्डों की फीडिंग में लापरवाही बरतने पर एआरओ रामलखन यादव, पूर्ति निरीक्षक तरबगंज महेश प्रसाद, नवाबगंज दिनेश कुमार, बभनजोत एवम छपिया चंदन कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। पता चला कि तरबगंज में 2753 के सापेक्ष मात्र 356, नवाबगंज में 2576 के सापेक्ष 372 तथा बभनजोत में 5322 के सापेक्ष मात्र 282 राशन कार्ड फीड नही हो पाए हैं। हाउस होल्ड सर्वे में सबसे पीछे रहने पर सीडीपीओ नगर अंजू गुप्ता से स्पष्टीकरण तलब कर निलंबन की चेतावनी दी है। इसके अलावा जिले की सभी 166 न्यायत पंचायतों में अंतर्विभागीय बैठक आयोजित कराकर कन्वर्जेन्स कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला हेल्पलाइन व अन्य जरूरी नंबरों को प्रदर्शित कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे टीकाकरण व कुपोषित बच्चों की मानीटरिंग में लापरवाही न बरतें वरना कठोर कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने कहा कि अगली बैठक में एक जिला स्तरीय अधिकारी व एक सीडीपीओ अपने गोद लिए हुए गांव के बारे में मीटिंग हाल में ही प्रजेंटेशन देगें। इसमें फेल होने वाले अधिकारी के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाएगा। बैठक में सीडीओ आशीष कुमार, सीएमओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडेय, डीपीआरओ घनश्याम सागर, डीपीओ जयदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी यादव, एक्सईएन जलनिगम मुकीम अहमद, पीओ डूडा वीके सिंह, तहसीलदार सदर वेद प्रकाश पांडेय, सभी खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed