{"_id":"6097a77cbe016340b842e398","slug":"action-will-be-taken-against-people-who-will-spread-rumours-on-trial-of-5g","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 5जी नेटवर्क को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एडीजी कानून व्यवस्था ने दिए निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: 5जी नेटवर्क को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एडीजी कानून व्यवस्था ने दिए निर्देश
Sun, 09 May 2021 03:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 May 2021 03:00 PM IST
सार
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने ऐसे मैसेज से लोगों में भय पैदा हो रहा है और कई जिलों फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर और सुल्तानपुर के गांवों में 5जी टावर टेस्टिंग से लोगों की मौत की प्रसारित खबरों से ग्रामीणों ने टावर को बंद कराने और टावर को उखाड़ फेंकने की धमकी देने के मैसेज भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 5जी नेटवर्क को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया है कि अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें।
विज्ञापन
फील्ड में तैनात पुलिस अफसरों को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो रहा है कि 5जी के ट्रायल से रेडिएशन फैल रहा है, जिससे लोगों की मौत हो रही है। इसे लेकर वाराणसी के किसी युवक की बिहार के किसी युवक से हो रही वार्ता वायरल हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे मैसेज से लोगों में भय पैदा हो रहा है और कई जिलों फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर और सुल्तानपुर के गांवों में 5जी टावर टेस्टिंग से लोगों की मौत की प्रसारित खबरों से ग्रामीणों ने टावर को बंद कराने और टावर को उखाड़ फेंकने की धमकी देने के मैसेज भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
एडीजी ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वे सूचना तंत्र मजबूत करें, छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें और सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज वायरल करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें और अफवाहों का खंडन करें।