फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action will be taken against four careless people including two SDOs

Lucknow News: दो एसडीओ समेत चार लापरवाहों पर होगी कार्रवाई

Fri, 03 Jan 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against four careless people including two SDOs
समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद अफसर व कर्मचारी।
लखनऊ। पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन की सात जनवरी को होने वाली समीक्षा बैठक में लखनऊ मध्य जोन के दो एसडीओ समेत चार लापरवाहों पर बड़ी कार्रवाई होगी। इन्हें चेतावनी जारी कर प्रबंधन को एक रिपोर्ट भेजी गई है। इनमें एसडीओ हुसैनगंज अमित कुमार सिंह, एसडीओ ऐशबाग मुकेश कुमार, जेई ऐशबाग उपकेंद्र संजय मिश्रा, जेई पाल तिराहा उपकेंद्र राजाजीपुरम शामिल हैं।
विज्ञापन



लखनऊ मध्य जोन के सर्किल प्रथम, तीन के जेई से लेकर एक्सईएन तक के कार्य की बृहस्पतिवार जोनल मुख्य अभियंता रवि कुमार ने समीक्षा की। इसमें लाइन हानियों के कारण, दिसंबर में घटे राजस्व समेत अन्य विषयों पर चार घंटे तक चर्चा चली। मुख्य अभियंता ने बताया कि एसडीओ हुसैनगंज करीब एक माह पहले तैनात हुए, लेकिन क्षेत्र के बारे में जानकारी न करने के कारण राजस्व वसूली में हुई गिरावट के कारण चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


ऐशबाग के जेई की लापरवाही के कारण दिसंबर माह में 15 फीसदी राजस्व घट गया। इन्होंने ओटीएस में बकायेदारों से बिल वसूली, बिजली चोरी रोकने में लापरवाही की। यहीं हाल पाल तिराहा उपकेंद्र के जेई का है। इस समीक्षा में राजाजीपुरम, अपट्रान, ऐशबाग, अमीनाबाद, हुसैनगंज, राजभवन खंड के इंजीनियरों से शिरकत की, जिसमें अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार, केके चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीओ नहीं कर सके लाइन हानियों की गणना

मुख्य अभियंता ने बताया कि ऐशबाग में काफी समय से तैनात एसडीओ मुकेश कुमार समीक्षा बैठक के दौरान लाइन हानियों की सही तरीके से गणना नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed