फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action to be taken against police personnel violating social media policy ADG Amitabh Yash issues directives

UP News: सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई, एडीजी अमिताभ यश ने जारी किए निर्देश

Sat, 16 May 2026 03:27 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 16 May 2026 03:27 PM IST
सार

सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने निर्देश जारी किए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Action to be taken against police personnel violating social media policy ADG Amitabh Yash issues directives
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर (एलओ) अमिताभ यश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर अनुचित और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


जारी पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 लागू होने के बावजूद कई कर्मचारी अनुशासनहीन पोस्ट कर रहे हैं। इससे विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। एडीजी कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश की ओर से जारी आदेश में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, इकाई प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों को ऐसे मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों को अपनी आधिकारिक पोस्ट, यूआरएल और अन्य जरूरी सूचनाएं सुरक्षित रखने को भी कहा है। पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया पर की गई अनुचित गतिविधियां न केवल सरकारी कार्य को प्रभावित करती हैं, बल्कि प्रदेश पुलिस की गरिमा और विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाती हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 8 फरवरी 2023 को जारी सोशल मीडिया पॉलिसी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed