{"_id":"69ebdd3dd77cf29a77005a94","slug":"action-taken-against-tax-inspector-who-harassed-woman-in-the-name-of-house-tax-investigation-started-lucknow-news-c-13-lko1096-1707643-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गृहकर के नाम पर महिला को परेशान करने वाले टैक्स इंस्पेक्टर पर कार्रवाई, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गृहकर के नाम पर महिला को परेशान करने वाले टैक्स इंस्पेक्टर पर कार्रवाई, जांच शुरू
विज्ञापन
नगर निगम।
लखनऊ। गृहकर निर्धारण की आड़ में वसूली के लिए एक महिला को परेशान करने की शिकायत पर नगर निगम जोन सात में तैनात अकेंद्रीयत सेवा के टैक्स इंस्पेक्टर हरी शंकर पांडेय को हटा दिया गया है। जांच के आदेश भी दिए गए हैं। यह कार्रवाई भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव के पत्र के बाद हुई है।
इंदिरानगर निवासी सविता गर्ग ने विधायक से शिकायत की थी कि उनके मकान का गृहकर दोगुना कर दिया गया है। शिकायत करने पर कर निरीक्षक ने बकाया न चुकाने पर भवन कुर्क करने की धमकी दी। महिला का कहना है कि संपत्ति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए गृहकर में बदलाव नहीं किया जा सकता। विधायक के पत्र के बाद हुई शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए।
अब कर निरीक्षक को वार्ड के काम से हटाकर जोनल अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जांच अधीक्षक अजीत राय को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
पहले भी लगे हैं आरोप
करीब दो साल पहले भी हरिशंकर पांडेय पर अवैध वसूली के आरोप लगे थे। उस दौरान भी क्षेत्रीय पार्षद ने कार्रवाई की मांग की थी। निगम प्रशासन ने तब भी उन्हें वहां से हटा दिया था। निगम की चुंगी पर कब्जे और गलत तरह से कर निरीक्षक पद पर पदोन्नति का विवाद भी सामने आया था। हालांकि, वह मामला दब गया था।