फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action taken against four people for keeping dogs without license, many were threatened and left

Lucknow News: बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वाले चार पर कार्रवाई, कई धमकाकर चले गए

Sat, 01 Nov 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Action taken against four people for keeping dogs without license, many were threatened and left
कुत्ता पकड़ती नगर निगम की टीम।
लखनऊ। नगर निगम के पशुकल्याण विभाग ने शुक्रवार सुबह गोमतीनगर में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 10 लोग बिना लाइसेंस कुत्ता टहलाते मिले। इनमें चार नगर निगम के दस्ते पर अपनी अफसरी और पहुंच का रौब गांठकर और धमकाकर चले गए, वहीं सिर्फ चार से नगर निगम जुर्माना वसूल सका।
विज्ञापन

पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा ने बताया कि सुबह 6:30 बजे लोहिया पार्क, विराट खंड, विशाल खंड, 1090 चौराहा व आसपास के इलाकों में अभियान चलाया गया। इस दौरान चार कुत्ता पालकों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इनमें एक कुत्ते को जुर्माना न जमा करने पर उसे पकड़कर गाड़ी में बंद किया गया था, जिसे बाद में जुर्माना जमा करने पर छोड़ा गया। दो कुत्तों के लाइसेंस भी मौके पर बनाए गए। चार कुत्ता पालक नगर निगम की टीम को धमकाकर भाग गए। ऐसे लोगों का पता कर उनके घरों पर नोटिस भेजा जाएगी और पुलिस को भी बिना लाइसेंस कुत्ता पालने की जानकारी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह बनवा सकते हैं लाइसेंस
पशुकल्याण अधिकारी ने बताया कि लाइसेंस ऑनलाइन नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in के माध्यम से बनवाया जा सकता है। ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय लालबाग में किसी कार्यदिवस में आकर आवेदन कर सकते हैं। लाइसेंस बनवाने के लिए कुत्ते का रैबीज टीकाकरण प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। किसी तरह की जानकारी के लिए पशुपालक निगमकर्मी जयंत सिंह से मोबाइल नंबर 9511156792 और अफसर अली से 9721095021 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed