फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action on VC of shakuntala mishra university

हटाए गए शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. निशीथ राय

Sun, 18 Feb 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Action on VC of shakuntala mishra university
निशीथ राय - फोटो : amar ujala

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. निशीथ राय को विवि की सामान्य परिषद ने पद से हटा दिया है। कुलपति पर एक साथ दो पद पर काम करने, गलत जन्म तिथि बताने, नियुक्तियों में गड़बड़ी, अर्बन सेंटर में वित्तीय अनियमितता जैसे गंभीर आरोप हैं।

विज्ञापन


शासन के आदेश के बाद लखनऊ विवि के कुलसचिव प्रो. आरके सिंह ने इसकी जांच की थी। जांच में आरोप सही पाए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्क्षता में शनिवार को हुई सामान्य परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


सामान्य परिषद की पिछली बैठक 9 जनवरी को होनी थी। उस समय सदस्य संख्या पूरी न होने की वजह से कोई फैसला नहीं हो पाया था। कुलपति को उनके पद से हटाकर राजस्व परिषद के अध्यक्ष प्रवीर कुमार को चार्ज देने का आदेश दिया गया है। सेवानिवृत्त जज शैलेंद्र सक्सेना को आगे की जांच के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्वास विवि के कुलपति पर आरोप है कि वह पुनर्वास विवि के कुलपति के साथ ही क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र के निदेशक का पद भी संभाले हुए हैं। कुलपति पर अर्बन सेंटर में एक करोड़ से ज्यादा के भुगतान में अनियमितता और हाईस्कूल की जन्म तिथि गलत बताने का आरोप भी है। प्रो. राय ने लविवि में नियुक्ति के लिए हाईस्कूल की मार्कशीट लगाई है, उसमें जन्म तिथि एक अक्तूबर 1963 दर्ज है।


एक शिकायतकर्ता ने जन्म तिथि गलत बताने का आरोप लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत की थी। अंकपत्र के सत्यापन में सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बताया कि उन्होंने 1977 में हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था, इसमें उनकी जन्म तिथि एक अक्टूबर 1960 दर्ज है। शासन के निर्देश पर इसकी जांच की गई थी। जांच में उनपर लगे सभी आरोप सही पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed