{"_id":"5d112b118ebc3e762863d082","slug":"action-on-seven-policeman-lucknow-news-lko4670974171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में खेल पर यातायात पुलिस के दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में खेल पर यातायात पुलिस के दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी नपे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सख्ती : चेकिंग में खेल पर यातायात पुलिस के दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी नपे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने चेकिंग में खेल कर रहे यातायात पुलिस के दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को सोमवार रात लाइन हाजिर किया है। इन पर टैंपो संचालन, गैर जिले की गाड़ी को ही रोकना और अन्य आरोप थे।
कलानिधि नैथानी ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मियों के क्रियाकलापों के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्णेंदु सिंह की आख्या पर उपनिरीक्षक जमीर खां, मुख्य आरक्षी विश्वनाथ मिश्रा, आरक्षी रणजीत सिंह, चंद्रशेखर, अजय कुमार, अजय कुमार और धर्मवीर को लाइन हाजिर किया गया है।
गोपनीय जांच में इन पुलिसकर्मियों द्वारा कार्य में शिथिलता, सरकारी काम में रुचि न लेने, अवैधानिक क्रियाकलापों में संदिग्धता व कुछ लोगों के वाहनों को संरक्षण देने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
गैर जिले की नंबर प्लेट देखते ही गाड़ी को रोकने, टैंपो संचालन आदि की शिकायत थी। इसके अलावा शिकायतों के चलते यातायात पुलिस से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद दोबारा तैनाती वाले पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।