फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action on 20 students in kgmu ragging matter

KGMU: गर्लफ्रेंड और अंडर गार्मेंट्स के ब्रांड के बारे में पूछते थे सीनियर, फोन कर देते थे धमकी

Sat, 26 Aug 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
action on 20 students in kgmu ragging matter
डेमो प‌िक - फोटो : फाइल फोटो

केजीएमयू में 2017 बैच के छात्रों से मोबाइल फोन पर  रैगिंग का मामला सामने आया है। डरे सहमे छात्रों ने अभिभावकों से जब इसकी शिकायत की तो मामला खुला। अभिभावकों ने रैगिंग और धमकाने की जानकारी हॉस्टल प्रभारी को दी। इसके बाद फोन कॉल करने वाले  2016 बैच के दो सीनियर छात्रों का पता लगाकर उन्हें हॉस्टल से हमेशा के लिए निकाल दिया गया। 

विज्ञापन


वहीं रैगिंग की फिराक में खड़े 2016 बैच के अन्य छात्रों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सभी के माता-पिता को नोटिस देकर बुलाया गया है।

केजीएमयू में एमबीबीएस 2017 शुरू होने के बाद रैगिंग का पहला मामला सामने आ गया। 2016 बैच के दो सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों का मोबाइल नंबर जुटाया और उन्हें रात को दो बजे फोन करके जमकर धमकाया। आधे घंटे तक उन्हें गालियां दीं और जूनियर छात्रों की तरह बाल छोटे करके आने, सफेद पैंट, काला जूता, लाला मोजे और  घुटने तक लंबी एप्रेन पहनने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


साथ ही सीनियर को देखते ही नजरें नीचे करने और झुकर सलाम करने के लिए कहा गया। यही नहीं उनसे ये भी कहा गया कि सभी जूनियर को ये बात बता दो। सीनियर की आधी रात को धमकी से डरे सहमे छात्रों ने अपने माता-पिता को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवारीजनों ने उन्हें ढांढस बंधाया। अभिभावकों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड और हॉस्टल के प्रोवोस्ट को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2.18 बजे से सुबह 4.36 बजे तक 11 बार क‌िया स्टूडेंट्स को फोन

action on 20 students in kgmu ragging matter
डेमो प‌िक
छात्रों के मोबाइल फोन पर आए नंबर के आधार पर पता लगाया गया तो दोनों छात्र टीजी हॉस्टल के 2016 बैच के अनुराग अग्रवाल और अभिजीत गुप्ता निकले। चीफ प्रॉक्टर डॉ. आएएस कुशवाहा, एडिशनल प्रॉक्टर प्रो. अनूप वर्मा और डॉ. कमलेश्वर ने दोनों को तलब करते हुए फटकार लगाई। 

पूछताछ में पता चला कि उन्होंने रात को 2.18 बजे से सुबह 4.36 बजे तक 11 बार जूनियर छात्रों को फोन किया था। यही नहीं उन्हें मैसेज भी  भेज गए। जिसकी स्क्रीन शॉट प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंपा गया है।

 प्रो. आरएएस कुशवाहा ने बताया कि दोनों सीनियर छात्रों का हॉस्टल आवंटन रद्द कर दिया गया है। साथ ही भविष्य में भी उन्हें हॉस्टल में जाने पर रोक लगा दी गई है। केजीएमयू की एंटी रैगिंग कमेटी इस पूरे मामले की जांच करेगी।

रैगिंग की ही फिराक में खड़े 2016 बैच के 18 सीनियर छात्रों पर एक-एक हजार का रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये छात्र 2017 बैच के छात्रों के हॉस्टल न्यू सीवी के पास समूह बनाकर खड़े थे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम उसी दौरान परिसर का भ्रमण कर रही थी। उन्होंने जब छात्रों का समूह वहां देखा तो पूछताछ शुरूकर दी। छात्रों ने बताया कि वह जूनियर छात्रों को देखने के लिए खड़े हुए थे। 

देखें, क्या थे लड़के और लड़क‌ियों से रैग‌िंग के तरीके

action on 20 students in kgmu ragging matter
डेमो प‌िक
केजीएमयू में जूनियर की रैंगिंग लेने को खड़े छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों को बताया कि वे जूनियर छात्रों को देखने के लिए खड़े हुए थे। इसके बाद उनका नाम नोटकर एक-एक हजार रुपए का जुर्माना किया गया। सभी को तीन दिन के अंदर जुर्माना भरने के निर्देश दिए गए हैं। सभी छात्रों के परिवारीजनों को उनके बच्चों की कारस्तानी की शिकायत की गई है। भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

छात्रों के ल‌िए
छात्रों के लिए फौजियों के तरह एक नंबर मशीन से हेयर कटिंग
घुटनों तक लंबी एप्रेन
चलते समय कमीज के तीसरे बटन पर नजर
सीनियर को देखते ही सात नंबरी सलाम
काले जूते, लाल मोजे
सफेद पैंट व शर्ट
फोन पर रात-भर धमकाना, गालियां देना, डांस कराना
वीडियो कॉल से उन्हें शारीरिक प्रताड़ना देना
गर्ल फ्रेंड के बार में पूछना, अंडर गार्मेंट्स के ब्रांड पूछना

छात्राओं के लिए
बालों में तेल लगाना और चिपका कर रखना
घुटनों तक लंबी एप्रेन
चलते समय नजर नीची रखना
सीनियर को देखते ही नमस्कार
काली चमड़े की चप्पल पहनना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed