फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action negligence in oil theft case from tanker Nadarganj police post completely suspended

Lucknow: टैंकर से तेल चोरी के मामले में लापरवाही पर पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड, एसीपी को सौंपी गई जांच

Wed, 07 May 2025 04:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 May 2025 04:23 PM IST
सार

तेल टैंकर से ब्लेंडेड पेट्रोल चोरी के मामले में नादरगंज पुलिस चौकी के सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एसीपी गोसाईंगंज को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Action negligence in oil theft case from tanker Nadarganj police post completely suspended
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगल में तेल टैंकर से ब्लेंडेड पेट्रोल चोरी करने के मामले में डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने पूरी चौकी को निलंबित किया है। इनमें चौकी इंचार्ज नादरगंज आशीष कुमार, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार, सिपाही सतेंद्र सिंह, अंकित कुमार, रघुबीर सिंह और ललित कुमार शामिल है। मामले की जांच एसीपी गोसाईंगंज को दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


डीसीपी का कहना है कि सभी पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच होगी। प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों की काम में लापरवाही और जानकारी के बाद भी कार्रवाई नहीं करने की बात सामने आई है। आजमगढ़ के फूलपुर निवासी टैंकर चालक सोनू बिंद की तलाश में टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को तबादला लेना हुआ आसान, पति-पत्नी दोनों के नौकरी करने में बदले गए नियम; ये होंगे लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: युद्ध के दौरान हमलों से बचाव के लिए आज राजधानी सहित पूरे प्रदेश में होगी मॉक ड्रिल, बुलंदशहर सबसे संवेदनशील

इस मामले में पहले आबकारी, खाद्य एवं रसद और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में सरोजनीनगर के अनौरा निवासी अजय यादव, ओमप्रकाश यादव, अरुण कुमार, आजाद नगर और सरोजनी नगर के जगदीप को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने खुलासा किया था कि सोनू बिंद अमौसी स्थित एचपीसीएल डिपो से तेल लेकर निकलता था। रास्ते में गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर टैंकर से तेल निकाल कर ड्रम में भर लेते थे। खाली टैंकर में उन्नाव से खरीदा गया केमिकल डालते थे और चोरी किया तेल पेट्रोल-डीजल काकोरी के मोहम्मदा, चकौली और बेहटा इलाके में बेचते थे। इन्होंने सरोजनीनगर के नादरगंज इलाके में एक गोदाम भी बना रखा था। टैंकर में कुल 20 हजार लीटर ब्लेंडेड पेट्रोल भरा मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed