{"_id":"5a4a93c14f1c1b4a018b5166","slug":"action-can-to-be-taken-against-engineers-on-delay-in-sarayu-nahar-pariyojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नहर परियोजना में देरी पर सीएम नाराज, दो मुख्य अभियंताओं पर जल्द गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नहर परियोजना में देरी पर सीएम नाराज, दो मुख्य अभियंताओं पर जल्द गिर सकती है गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नहर परियोजना को पूरा करने के लिए जमीन अधिग्रहण में देरी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त नाराजगी जताई है। इस पर प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री एसपी गोयल ने दो मुख्य अभियंताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन दोनों मुख्य अभियंताओं पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
सरयू नहर परियोजना पूरी होने पर गोरखपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर और महराजगंज के किसानों को सिंचाई का संकट खत्म हो जाएगा। इस परियोजना के लिए किसानों से आपसी समझौते के आधार पर जमीन ली जानी है, पर अभी तक यह काम पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इसके लिए गोंडा के मुख्य अभियंता एमबी सिंह और फैजाबाद के मुख्य अभियंता बीपी सिंह को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसके अलावा इन दोनों ही अफसरों के क्षेत्र में वित्तीय अनियमितताओं के मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि, प्रमुख सचिव सिंचाई सुरेश चंद्रा का कहना है कि इस बारे में कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। अलबत्ता जमीन खरीद में देरी की बात उन्होंने जरूर स्वीकार की।