फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action can be taken on DM-SP of Hathras, Chief Minister Yogi summoned report

हाथरस कांड: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, एसपी-डीएसपी व इंस्पेक्टर को किया निलंबित

Fri, 02 Oct 2020 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Oct 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Action can be taken on DM-SP of Hathras, Chief Minister Yogi summoned report
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

हाथरस कांड पर चौतरफा घिरी योगी सरकार ने वहां के एसपी, डीएसपी व इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा संबंधित पुलिसकर्मियों का नार्को टेस्ट भी कराया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर व कुछ अन्य के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।  हालांकि इस बात की पहले से ही आशंका जताई जा रही थी कि डीएम प्रवीण कुमार और एसपी विक्रांत वीर पर कार्रवाई हो सकती है और हुआ भी ऐसा ही। इस आदेश के बाद एसपी विक्रांत वीर की जगह एसपी शामली विनीत जयसवाल को हाथरस का नया एसपी नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में बीते दिन के पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है। जिला व पुलिस प्रशासन की भूमिका के बारे में पूरा ब्योरा मांगा गया है। इस बीच हाथरस कांड पर सीएम योगी ने शुक्रवार ने ट्वीट करके कहा- ‘उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। यह हमारा संकल्प है-वचन है।’
विज्ञापन


हाथरस कांड बीते तीन दिन से सुर्खियों में हैं। पीड़िता की मौत के बाद लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा गई है। जिस तरह से सभी विपक्षी दल एकजुट होकर योगी सरकार पर हमलावर हैं उसके बाद इस बात का पहले से अंदेशा था कि सरकार इस मामले में कार्रवाई करेगी। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री खुद पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, रात में पीड़िता का अंतिम संस्कार कराए जाने का मामला शासन के गले की हड्डी बन गई थी। जिस तरह आनन-फानन में देर रात पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया उसके बाद ही प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे। हाईकोर्ट ने भी इसी को लेकर नाराजगी जताई है। शासन का कोई भी अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि रात में अंतिम संस्कार किसके निर्देश पर किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हाथरस डीएम प्रवीण कुमार के एक वीडियो को भी सरकार ने काफी गंभीरता से लिया जिसमें वह पीड़िता के पिता से धमकाने वाले अंदाज में बात करते दिख रहे थे।

प्रियंका ने मांगा सीएम योगी का इस्तीफा

हाथरस के एसपी, डीएसपी व इंस्पेक्टर को निलंबित किए जाने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि कुछ अधिकारियों को सस्पेंड करने से क्या होगा? हाथरस की पीड़िता, उसके परिवार को जो भीषण कष्ट दिया गया वो किसके कहने पर दिया गया? इस मामले में हाथरस के डीएम, एसपी के फोन रिकार्ड्स सार्वजनिक किए जाएं। मुख्यमंत्री जी अपनी जिम्मेदारी से हटने की कोशिश न करें। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी के इस्तीफे की भी मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed