{"_id":"667577059b004359dd071630","slug":"action-against-vip-culture-continue-in-uttar-pradesh-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लाल-नीली बत्ती, हूटर के खिलाफ अभियान में 19,864 वाहनों का चालान, वीआईपी कल्चर खत्म करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लाल-नीली बत्ती, हूटर के खिलाफ अभियान में 19,864 वाहनों का चालान, वीआईपी कल्चर खत्म करने का आदेश
Fri, 21 Jun 2024 06:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:20 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद सभी जिलों में 11 जून से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक 1.03 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया है। मामले में अभी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीआईपी कल्चर को समाप्त करने का निर्देश देने के बाद लाल-नीली बत्ती, हूटर, पुलिस कलर्स के खिलाफ पूरे प्रदेश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बीती 11 जून से चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस को खासी सफलता मिली है। पुलिस ने कमिश्नरेट और जिलों में 2,75,472 वाहनों की चेकिंग की, जिसमें अनधिकृत रूप से लाल-नीली बत्ती, हूटर और पुलिस कलर्स का इस्तेमाल करने पर 19,864 वाहनों का चालान किया गया है और कुल 1.03 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला। अभी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि लाल-नीली बत्ती, हूटर, सायरन के विरुद्ध अभियान के तहत 85,738 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें अनधिकृत तरीके से इसका इस्तेमाल करने वाले 3900 वाहनों का चालान करने के साथ 34.86 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी तरह दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों पर पुलिस कलर्स के इस्तेमाल को लेकर 1,01,043 वाहनों की चेकिंग की गई और 9356 वाहनों का चालान किया गया, 45.58 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नीट व यूजीसी नेट की परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए अजय राय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योग दिवस पर निरोगी रहने का संकल्प लेकर लोगों ने किया योग, सीएम योगी ने राजभवन में किया योगाभ्यास
इसके अलावा वाहनों पर उप्र शासन, भारत सरकार लिखे 88,691 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें से 6608 वाहनों का चालान किया गया और 22.79 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। डीजीपी ने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी अपने निजी वाहनों पर लाल-नीली बत्ती, हूटर, सायरन का इस्तेमाल करता है तो कार्रवाई की जाएगी। सरकारी और अनुबंधित वाहनों पर यह नियम लागू नहीं होगा।