Rajya Sabha Election: सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय पर कार्रवाई शुरू, विधानसभा से नेम प्लेट हटाया गया
राज्यसभा चुनाव में सपा के बागी विधायकों के बाद कांग्रेस विधायक ने भी भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया गया है। वहीं, बसपा विधायक ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो भी भाजपा प्रत्याशी का ही समर्थन करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने वाले विधायक मनोज पांडेय के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा से उनकी नेम प्लेट हटा दी गई है।
राज्यसभा चुनाव में सपा के कई विधायक बागी हो गए हैं और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान कर रहे हैं। वहीं, बसपा के एक विधायक उमा शंकर पांडेय ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की बात कही है।
इसके अलावा, कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने भी भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है।
समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह, मनोज पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, पूजा पाल, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.