फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against officers who did not joined after transfer.

UP: तबादले के बाद ज्वाॅइन न करने वाले तीन विशेष सचिव समेत 13 अधिकारी कार्यमुक्त

Tue, 12 Mar 2024 06:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Mar 2024 06:16 PM IST
सार

यूपी में ट्रांसफर के बाद नई तैनाती वाली जगह कार्यभार न लेने वाले अफसरों को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Action against officers who did not joined after transfer.

विस्तार

सचिवालय प्रशासन ने तबादले के बाद भी नए तैनाती स्थल पर कार्यभार न संभालने वाले अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने सचिवालय सेवा के तीन विशेष सचिव समेत 13 अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है। इनमें से दो अधिकारियों के डोंगल भी निष्क्रिय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


सचिवालय प्रशासन के अनुसार विशेष सचिव विजय कुमार संखवार का तबादला नियुक्ति से कृषि विभाग में, जय प्रकाश का श्रम विभाग से सचिवालय प्रशासन में, सत्य प्रकाश उपाध्याय को ग्राम्य विकास से श्रम विभाग में किया गया था। किंतु इनके द्वारा कार्यभार न संभालने पर मंगलवार को इन्हें स्वतः कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसी तरह उप सचिव अजय कुमार का तबादला कारागार प्रशासन से वित्त विभाग, निर्मेश कुमार शुक्ला का नियुक्ति से औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना में, अमिताभ श्रीवास्तव का पंचायतीराज से आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में, विश्वजीत सिंह का गृह से खेल विभाग में, राजकुमार का लोक निर्माण विभाग से नियुक्ति में किया गया था।
विज्ञापन


जबकि नियुक्ति विभाग की अनुसचिव जूली दुबे का तबादला लोक निर्माण विभाग में, अभिजीत का नियुक्ति से खाद्य एवं रसद विभाग में, अरुण कुमार का आवास एवं शहरी नियोजन से वित्त विभाग में, सत्य प्रकाश सिंह का चिकित्सा शिक्षा से वित्त विभाग में और संयुक्त सचिव कृपा शंकर यादव का माध्यमिक शिक्षा से न्याय विभाग में तबादला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल हस्ताक्षर भी नहीं कर सकेंगे प्रयोग
सचिवालय प्रशासन के अनुसचिव डॉ. उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं सत्य प्रकाश सिंह व कृपा शंकर यादव का डीएससी/ डोंगल भी निष्क्रिय कर दिया गया है। इससे वह अपना डिजिटल हस्ताक्षर भी नहीं प्रयोग कर सकेंगे। सचिवालय प्रशासन की सख्ती से अधिकारियों व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed