फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against littering and encroachment

Lucknow News: गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर कार्रवाई

Tue, 20 Jan 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Action against littering and encroachment
गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर कार्रवाई।
लखनऊ। नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण करने वालों और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया। इस दौरान लालकुआं में फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर खड़ी 22 गाड़ियों में व्हीलक्लैंप लगाकर 33 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने टीम के साथ बासमंडी चौराहे से लालकुआं पुल के नीचे होते हुए राणा प्रताप चौराहा, हुसैनगंज, कालीदास मार्ग से 1090 चौराहे तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। नगर निगम जोन छह की टीम ने लालजी टंडन वार्ड में दुबग्गा चौराहे से एचडीएफसी बैंक तक अवैध रूप से किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाते हुए 15 ठेले, 3 मुर्गा जालियां एवं 20 अस्थायी दुकानें हटवाई गईं।
विज्ञापन

प्रतिबंधित पॉलिथीन और गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना
नगर निगम जोन सात के जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत कुमार राय ने बताया कि सोमवार को पिकनिक स्पॉट रोड, खुर्रमनगर, पावर हाउस चौराहा, लेखराज पन्ना मार्केट सहित आसपास के क्षेत्रों की दुकानों और प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन जब्त की गई। इस पर 13 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। जोन एक के सफाई निरीक्षक सुनील वर्मा ने बताया कि गंदगी फैलाने पर एमजी मार्ग स्थित किंग ऑफ चाट की दुकान का 10 हजार का चालान काटा गया। विधानसभा गेट नंबर-6 के पास स्थित समोसे-चाय की दुकान पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर कार्रवाई।

गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर कार्रवाई।

गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर कार्रवाई।

गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर कार्रवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed