फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against Khan Mubarak in Ambedkarnagar.

माफियाओं पर योगी सरकार का कहर जारी, खान मुबारक का आलीशान घर जमींदोज

Sun, 27 Sep 2020 03:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Sep 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Action against Khan Mubarak in Ambedkarnagar.
खान मुबारक का घर ढहाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

माफिया के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के क्रम में पुलिस प्रशासन ने माफिया खान मुबारक के हरसंभार गांव स्थित घर को रविवार को ढहा दिया। लगभग सवा करोड़ कीमत का यह घर गांव के बाहर बीते दिनों ही बनाया गया था। इतना ही नहीं, गांव में बने लगभग एक करोड़ कीमत वाले पुराने घर को भी पुलिस ने सील कर दिया। अभियान का नेेतृत्व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने स्वयं किया। रविवार दोपहर एसपी आलोक प्रियदर्शी हंसवर थाना क्षेत्र के हरसंभार गांव स्थित सरगना खान मुबारक के घर पहुंचे। वहां पहले से ही एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक व सीओ संतोष कुमार के अलावा कई थानाध्यक्ष भारी दल-बल व पीएसी टीम के साथ मौजूद थे।

विज्ञापन


पुलिस ने इसके बाद जेसीबी से हरसंभार गांव के बाहर बीते दिनों ही माफिया सरगना द्वारा बनवाए गए दोमंजिला घर को ढहाना शुरू कर दिया। इससे पहले घर में रखे गए सामान को बाहर निकलवाकर जब्त कर लिया गया है। घर गिराने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले आसपास के इलाकों में मौजूद नागरिकों को एहतियातन मौके से हटा दिया गया। पुलिस टीम ने घर के चारों तरफ कड़ा पहरा बिठा रखा था ताकि कोई अनहोनी न होने पाए।
विज्ञापन


खान मुबारक का नया घर हरसंभार गांव के बाहर टांडा-हंसवर मुख्य मार्ग के ठीक निकट बना है। ऐसे में पुलिस टीम ने जब माफिया के घर को गिराने की कार्रवाई शुरू की तो टांडा-हंसवर मार्ग पर आवागमन दोनों तरफ से रोक दिया गया। टांडा व हंसवर दोनों तरफ न सिर्फ बैरियर लगा दिए गए वरन चार पहिया वाहनों का डायवर्जन भी कर दिया गया। ऐसा इसलिए ताकि घर गिराने की प्रक्रिया के दौरान कोई अप्रिय स्थिति न हो सके। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है। इसमें काली कमाई से बनाई गई संपत्ति को नष्ट करने के साथ ही उसे कब्जे में लेने का अधिकार होता है। एसपी ने बताया कि जिस घर को ढहाया गया है, उसकी कुल कीमत लगभग 1.36 करोड़ रुपये है। माफिया सरगना खान मुबारक के हरसंभार गांव के बाहर बने घर को ध्वस्त करने के साथ ही पुलिस टीम ने गांव के अंदर बने उसके पुश्तैनी घर को सील कर दिया। पुलिस के अनुसार सील कर जब्त किए गए पुराने घर की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन





उधर, नए घर को ध्वस्त करने तथा पुराने घर को सील करने की प्रक्रिया से पहले वहां मौजूद तमाम सामान एक-एक कर बाहर निकाल लिये गये। इनमें घरेलू उपयोग से लेकर राशन समेत कई अन्य तरह के सामान शामिल थे। इन सभी को जब्त करते हुए अधिकारियों ने उसे हंसवर थाने भेज दिया।


बदमाशों के विरुद्ध जारी रहेगी मुहिम
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि गैंगेस्टर एक्ट के तहत बदमाशों के विरुद्ध तेजी से कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कई बड़ी कार्रवाई अमल में आएंगी। बदमाशों का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो रहा है। इससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

...जब एसपी ने खुद बनाया वीडियो

 खान मुबारक का घर ढहाए जाने के दौरान पहुंचे एसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुद ही पूरी कार्रवाई का वीडियो बनाया। कई पुलिसकर्मियों को ऐसा करते देख एसपी आलोक ने भी अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बीच-बीच में वे पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश भी देते रहे और वीडियो बनाने तथा उसे उच्चाधिकारियों को भेजने पर भी ध्यान फोकस करते रहे।

पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति पहले हो चुकी जब्त
माफिया सरगना खान मुबारक की लगभग पांच करोड़ रुपये की संपत्ति शनिवार की कार्रवाई के पहले ही पुलिस प्रशासन जब्त कर चुका है। 22 सितंबर को हंसवर बाजार स्थित खान मुबारक के एक कॉम्प्लेक्स को पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत ध्वस्त करा दिया था। इसमें लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये कीमत की 20 दुकानें स्थित थीं। 23 सितंबर को लगभग 72 लाख रुपये कीमत की उसकी पौने दो एकड़ कृषि भूमि को पुलिस टीम ने जब्त कर लिया। उसमें लगी फसल नष्ट कराकर उस पर सरकारी भूमि होने का बोर्ड लगा दिया। पुलिस प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से न सिर्फ हंसवर वरन जिले के अन्य क्षेत्रों में भी हड़कंप व उत्सुकता का माहौल देखने को मिल रहा है।

पुलिस कार्रवाई से लोगों में खुशी
माफिया सरगना खान मुबारक के विरुद्ध शुरू हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई का जिले में चहुंओर स्वागत हुआ है। नागरिकों का कहना रहा कि माफिया के विरुद्ध इसी तरह की कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। सिर्फ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने से माफिया पर आमतौर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उनका अपना साम्राज्य चलता रहता है। नाम न छापने की शर्त पर कई नागरिकों ने कहा कि अक्सर जेल में रहकर माफिया की संपत्ति में रिकॉर्ड इजाफा होता है। यह संपत्तियां शत-प्रतिशत लोगों को डरा-धमका कर तैयार की जाती है। ऐसे में यह ज्यादा जरूरी है कि ऐसी संपत्तियों को या तो ध्वस्त कर दिया जाए या फिर उन्हें सरकारी कब्जे में ले लिया जाए। माफिया को जब आर्थिक चोट दी जाएगी तभी उनका मनोबल टूटेगा और अवैध संपत्ति अर्जित करने की कोशिशों पर रोक लगेगी। नागरिकों ने कहा कि पुलिस को माफिया के विरुद्ध यह कार्रवाई इसी अंदाज में आगे भी जारी रखनी चाहिए।


रायबरेली : दो शातिरों की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क
रायबरेली पुलिस ने रविवार को जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव और शातिर अपराधी राजूू सोनार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दोनों अपराधियों की दो करोड़ से ज्यादा की चल अचल संपत्ति कुर्क की गई। डीएम के निर्देश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत दोनों पर हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। वीरेंद्र के खिलाफ 15 जबकि राजूू सोनार के खिलाफ 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों अपराधियों ने यह संपत्ति अपराध के जरिए अर्जित की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed