{"_id":"585526794f1c1bc72b649a64","slug":"action-against-amitabh-thakur-for-speaking-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर फंसे अमिताभ ठाकुर, अब इस सपा नेता की खिलाफत पर कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर फंसे अमिताभ ठाकुर, अब इस सपा नेता की खिलाफत पर कार्यवाही
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Dec 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रहीं। इस बार कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ बोलने के आरोप में उन पर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि अमिताभ और उनकी पत्नी एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने 13 मार्च 2016 को रामपुर जाकर आजम के वाल्मीकि बस्ती को हटवाने के प्रयास के खिलाफ वहां के लोगों को भड़काया।
विज्ञापन
इसी आरोप में उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। अमिताभ पर आज़म मंत्री के खिलाफ धर्म और जाति के नाम पर वाल्मीकि लोगों को भड़काने और इसे राज्य सरकार की आलोचना माने जाने का आरोप है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भी अमिताभ पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पर आरोप लगाने पर एक्शन लिया जा चुका है। उसके बाद से अमिताभ के खिलाफ ये चौथी कार्यवाही है।