38 किन्नरों पर कार्रवाई, वजह जानने के लिए पढ़ें खबर
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में लखनऊ से कानपुर और लखनऊ से सुल्तानपुर रेलखंड की ट्रेनों में आए दिन किन्नर यात्रियों से जबरन रुपये वसूलते हैं। इन्कार करने वाले से ये अभद्रता, मारपीट करने से भी नहीं चूकते।
वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सीतापुर व बुढ़वल में भी किन्नर ट्रेन यात्रियों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। इनसे जबरन पैसे वसूलने की शिकायतें स्टेशनों पर दर्ज होती रही हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद उत्तर रेलवे के आरपीएफ कमांडेंट सत्यप्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीमें बनाकर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
गैंग बनाकर करते हैं वसूली
जनवरी में 29 किन्नरों पर कार्रवाई की गई। पूर्वोत्तर रेलवे की आरपीएफ कमांडेंट सहरिश सिद्दीकी ने बताया कि अवैध वेंडरों पर भी कार्रवाई में तेजी लाई गई है। लखनऊ से सुल्तानपुर व कानपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा किन्नरों का आतंक है। यहां किन्नर गैंग बनाकर वसूली करते हैं।
पैसे न देने पर किन्नर मारपीट पर उतर आते हैं। दस से पंद्रह के समूह में चलने वाले ये किन्नर जनरल से लेकर एसी बोगियों तक में वसूली करते हैं। प्रतिमाह लाखों रुपये की वसूली होती है।