{"_id":"67b310c5adb5a1e8db08e7fe","slug":"acting-state-president-met-the-jailed-congress-mp-said-the-entire-party-is-with-the-mp-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: जेल में बंद कांग्रेस सांसद से मिले कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष , कहा- पूरी पार्टी सांसद के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: जेल में बंद कांग्रेस सांसद से मिले कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष , कहा- पूरी पार्टी सांसद के साथ
Mon, 17 Feb 2025 04:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Feb 2025 04:07 PM IST
सार
यूपी कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष ने सोमवार को जेल में बंद कांग्रेस सांसद से मुलाकात की और कहा कि हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब भी कोई अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है। उसके खिलाफ षडयंत्र रच दिया जाता है।
विज्ञापन
सांसद राकेश राठौर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिला कारागार में सोमवार को कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने सांसद राकेश राठौर से करीब 40 मिनट मुलाकात की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि वसीउल्लाह व सांसद के भाई अनिल राठौर भी साथ रहे।
विज्ञापन
दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी सांसद के साथ है। कहा कि कोई भी व्यक्ति ईमानदारी से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है। इस दौरान उसके विरुद्ध षड्यंत्र रच दिया जाता है। राकेश राठौर भी इसी का उदाहरण हैं। यह एक वैचारिक लड़ाई है। इसमें किसी भी तरह के आरोप लग सकते हैं। कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चाहे प्रदेश का नेतृत्व हो या केंद्रीय नेतृत्व हो पूरी कांग्रेस पार्टी सांसद के साथ है। कहा कि जब भी सरकार के सामने सच्चाई उजागर की जाती है। न्याय की लड़ाई लड़ी जाती है। मुश्किलें आती हैं। हम इस संघर्ष में उनके साथ हैं।
विज्ञापन