{"_id":"63ecb36649337332410ca127","slug":"acs-devesh-chaturvedi-writes-letter-to-bareli-commissioner-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अपर मुख्य सचिव ने बरेली के जिलाधिकारी के खिलाफ लिखा पत्र, नहीं पेश हुए थे आयोग के सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अपर मुख्य सचिव ने बरेली के जिलाधिकारी के खिलाफ लिखा पत्र, नहीं पेश हुए थे आयोग के सामने
Wed, 15 Feb 2023 03:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Feb 2023 03:56 PM IST
सार
एक मामले में मानवाधिकार आयोग के सामने पेश न होने पर यूपी सरकार के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने बरेली कमिश्नर को पत्र लिखा है। आयोग ने जिलाधिकारी के खिलाफ सख्त टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के अपर मुख्य सचिव नियुक्ति देवेश चतुर्वेदी ने बरेली के जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के खिलाफ मानवाधिकार आयोग की टिप्पणी को लेकर कमिश्नर बरेली को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
दरअसल, जिलाधिकारी एक मामले में आयोग के सामने पेश नहीं हुए थे। इस पर आयोग ने उनके खिलाफ कड़ी टिप्पणी की थी।
देवेश चतुर्वेदी ने अपने पत्र में कहा है कि जिलाधिकारी की एसीआर भरे जाने के वक्त प्रतिवेदक अधिकारी के रूप में कमिश्नर इस टिप्पणी का ध्यान रखें।