नोएडा, दिल्ली और अलीगढ़ से विद्यार्थी भी आना चाहते हैं तो उन्हें भी वापस लाएंगे: अपर मुख्य सचिव गृह
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, दिल्ली और अलीगढ़ में रह रहे विद्यार्थियों को वापस लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये विद्यार्थी वापस आना चाहते हैं तो उनको भी वापस लाने की योजना बनाई जाए।
उन्होंने बताया कि करीब 100 बसें मध्य प्रदेश से लोगों को लेकर आ रही हैं। बस में बिठाने से पहले इन सभी की स्क्रीनिंग करवाई गई। प्रदेश में आने के इन सभी को इनके संबंधित जिलों में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी 40 बसें और मध्य प्रदेश भेजी जाएंगी।
Chief Minister Yogi Adityanath has also instructed senior officers to make arrangements for bringing back students from Noida, Delhi and Aligharh, if they want to return to their homes during #lockdown: Additional Chief Secretary (Home) Awanish Awasthi pic.twitter.com/grJZG7azDW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2020
People will have to undergo necessary medical screening before boarding the buses for Uttar Pradesh. 100 buses have left Madhya Pradesh to bring back people to Uttar Pradesh & we are sending people to Madhya Pradesh in 40 buses: Additional Chief Secretary (Home) Awanish Awasthi https://t.co/Xo76isHqJj
— ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2020
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी मजदूरों से अपील की है कि वो पैदल यात्रा न करें। सरकार उन्हें अन्य राज्यों से वापस लाने के लिए योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने उन सबसे संयम बनाए रखने की अपील की है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यूपी के 54 जिलों में अब कोरोना के 1651 मामले सक्रिय हैं। छह जिले कोरोना से मुक्त हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 513 मरीज पूरी तरह कोरोना से उपचारित होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में बेहतर प्रबन्धन के कारण मृत्यु एवं संक्रमण दर देश में सबसे कम है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 520 पूल टेस्ट के माध्यम से 2252 सैंपल टेस्ट किये गए थे जिनमें 14 पूल पॉजिटिव पाए गए।