{"_id":"683b6713f0e9bb0f9d065ca7","slug":"acquaintance-threatened-to-make-objectionable-picture-viral-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1230210-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परिचित ने दी आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परिचित ने दी आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की धमकी
Sun, 01 Jun 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
परिचित ने दी आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की धमकी
लखनऊ। पीजीआई निवासी युवती ने परिचित राम निवास पर उनकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक काफी समय पहले उनकी पहचान राम निवास से हुई थी। तब आरोपी ने चोरी-छिपे उनकी कुछ निजी तस्वीरें हासिल कर ली थीं। किसी बात पर पीड़िता ने आरोपी से दूरी बना ली। इससे चिढ़कर आरोपी ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
करंट से किशोरी की मौत
लखनऊ। पीजीआई इलाके के वृंदावन सेक्टर-9 निवासी इंटर की छात्रा संस्कृति (16) की शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे संस्कृति घर में सफाई कर रही थी। इस दौरान छात्रा इन्वर्टर का प्लग निकालने लगी। तभी प्लग जमीन पर गिर गया और संस्कृति करंट की चपेट में आ गईं।