शादी के 17 दिन पहले चेहरे पर किसने डाला तेजाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से 17 दिन पहले किसी सिरफिरे ने युवती पर तेजाब फेंक दिया। इससे युवती का चेहरा व शरीर के कई हिस्से झुलस गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात रायबरेली की सलोन कोतवाली क्षेत्र के बघौला गांव में बुधवार देर रात उस वक्त हुई जब युवती घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी।
पास में ही दूसरी चारपाई पर उसकी मां भी सो रही थी लेकिन अंधेरे के कारण आरोपियों को पहचान न सकी। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बघौला गांव के एक किसान की 20 वर्षीय बेटी की नौ मई को शादी तय हुई है। रात में उसकी पत्नी और बेटी घर के बाहर सो रही थीं।
मां ने बताया रंजिशन हुई घटना
देर रात कुछ लोगों ने युवती पर तेजाब डाल दिया। जब तक उसकी मां उठती, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। युवती की मां ने बताया कि जमीन को लेकर पड़ोसियों से उसकी रंजिश चल रही है।
वे धमकी दे रहे थे कि बेटी की शादी नहीं होने देंगे। उन्हीं ने बेटी पर तेजाब डाला है। हालांकि ग्रामीण घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात कह रहे हैं।