{"_id":"654f40502b7f5ef66c0b96f3","slug":"acid-aatack-in-jankipuram-in-lucknow-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ज्वैलर्स के कर्मियों के बीच विवाद में युवक पर तेजाब फेंका, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ज्वैलर्स के कर्मियों के बीच विवाद में युवक पर तेजाब फेंका, दो झुलसे
Sat, 11 Nov 2023 02:20 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:20 PM IST
सार
लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स कर्मियों के बीच हुए विवाद में तेजाब से हमला कर दिया। विवाद में युवक का चेहरा और शरीर बुरी तरह से जल गया। हमले में उसका चचेरा भाई भी झुलस गया।
विज्ञापन
तेजाबी हमले में झुलसा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के जानकीपुरम में ज्वैलर्स के कर्मियों के बीच शुक्रवार देर रात को हुए विवाद में भाई के बचाव में आए युवक पर विरोधियों ने तेजाब फेंक दिया जिससे युवक का चेहरा और शरीर बुरी तरह से जल गया। हमले में युवक का चचेरा भाई भी झुलस गया। पीड़ित की तहरीर पर जानकीपुरम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन
गन्ने का पुरवा निवासी आयुष वर्मा काशी प्रसाद एंड संस की शाखा भवानी चौराहा भिटौली क्रासिंग पर काम करता है। आयुष ने बताया कि धनतेरस की वजह से दुकान शुक्रवार की रात करीब 1:20 बजे बंद हुई। देर होने के कारण घर ले जाने के लिए उसने ताऊ के लड़के शनि वर्मा को बुलाया था।
विज्ञापन
आयुष ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी दुकान में ही काम करने वाले राहुल रस्तोगी, लकी रस्तोगी व विजय रस्तोगी से मेरी कहासुनी हो गई थी जिससे वह लोग पहले से हमले की फिराक में थे। आरोप है कि शनि के आते ही उन लोगों ने आयुष पर लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन
भाई के बचाव में आए शनि के ऊपर राहुल रस्तोगी ने तेजाब से भरी बोतल उसके चेहरे पर फेंक दी जिससे शनि का चेहरा व शरीर बुरी तरह से जल गया। आयुष पर भी तेजाब की छींटे पड़ने से उसका चेहरा व हाथ झुलस गया। घटना की सूचना जानकीपुरम पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपी राहुल रस्तोगी और लकी रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।