फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   achievement of doctors of lohia institute

डॉक्टरों ने रॉड व स्क्रू से सीधी की रीढ़ की हड्डी, फ्री हुआ इलाज, प्राइवेट में आता लाखों खर्च

Thu, 04 Oct 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Oct 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
achievement of doctors of lohia institute
एक्सरे रिपोर्ट, सर्जरी के बाद खड़ी होने लगी किशोरी - फोटो : amar ujala
 डॉ. राममनोहर लोहिया संस्थान के न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने स्क्रू और रॉड से किशोरी की रीढ़ की हड्डी को ठीक किया है। अब वह सीधी होकर चल सकेगी। इस ऑपरेशन में 16 स्क्रू लगाए गए हैं। लोहिया संस्थान में इस तरह की यह दूसरी सर्जरी है।
विज्ञापन


किशोरी का आपरेशन मुख्यमंत्री राहत कोष से किया गया है। न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बाराबंकी निवासी शुभी सिंह (13) की रीढ़ की हड्डी लचक गई थी। वह करीब दो साल से टेढ़ी होकर चल रही थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि इसकी रीढ़ में दिक्कत है। इसे ठीक करने की योजना बनाई गई। रीढ़ की हड्डी के लिए करीब तीन लाख का स्टीमेट बनाया गया। शुभी के परिवार के लिए इतना खर्च उठाना संभव नहीं था। ऐसे में मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्राइवेट में इस सर्जरी के लिए 25 लाख रुपये तक चुकाने पड़ते हैं। मदद मिलने के बाद 14 सितंबर को करीब छह घंटे की सर्जरी की गई। इसमें 16 पेडिकल स्क्रू  और रॉड लगाए गए। 26 सितंबर को मरीज की स्थिति ठीक होने पर उसे घर भेज दिया गया है।

ये डॉक्टर थे टीम में

achievement of doctors of lohia institute
सर्जरी करने वाले डॉ राकेश के साथ डॉ दीपक - फोटो : amar ujala
अब फॉलोअप के लिए बुलाया जाएगा। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. राकेश कुमार के साथ डॉ. दीपक सिंह, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, एनेस्थीसिया से निदेशक डॉ. दीपक मालवीय, डॉ. मनोज गिरी, डॉ. सूरज, सिस्टर नरेंद्र और वंदना शामिल रहीं।

प्राइवेट में 25 लाख रुपये आता  खर्च लोहिया संस्थान में फ्री हुआ इलाज
- 06 घंटे चली सर्जरी
- 12 दिन बाद मरीज डिस्चार्ज
- 03 लाख रुपये था इलाज का एस्टीमेट, मुख्यमंत्री राहत कोष से निःशुल्क हुई सर्जरी
- 25 लाख रूपये आता प्राइवेट में खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed