फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused used fake marriage card of sisters marriage to get parole.

UP: पैरोल पाने के लिए लगाया बहन की शादी का फर्जी कार्ड, कोर्ट ने शपथकर्ता को जारी की नोटिस

Wed, 20 Dec 2023 11:03 AM IST
ishwar ashish मनोज कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
मनोज कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Dec 2023 11:03 AM IST
सार

हाईकोर्ट की एकल पीठ ने पैरोल अर्जी खारिज कर दी है और शपथकर्ता को अवमानना नोटिस जारी कर दिया है। पिता का नाम अलग होने के कारण मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Accused used fake marriage card of sisters marriage to get parole.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने आरोपी की पैरोल मंजूर कराने के लिए बहन की विवाह का फर्जी कार्ड लगाने वाले शपथकर्ता को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा और न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जौहरी की खंडपीठ ने यह आदेश एकल पीठ से भेजे गए अवमानना मामले में दिया।

विज्ञापन


दरअसल, एकल न्यायाधीश की पीठ आरोपी प्रशांत कुमार सिंह की पैरोल अर्जी पर सुनवाई कर रही थी। इसमें आरोपी की सगी की बहन की शादी में उसे शामिल होने की बात कहकर पैरोल पर रिहा करने का आग्रह किया गया। एकल पीठ ने जब सरकारी वकील से जानकारी मंगवाई तो पुलिस के जरिये पता चला कि सात दिसंबर को आरोपी की सगी बहन के बजाय दूसरी लड़की की शादी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर शराब बेचने पर अखिलेश का तंज, भाजपा के पास अर्थव्यवस्था के लिए यही रास्ता बचा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में इंडिया गठबंधन: प्रदेश में 20 सीटों पर लड़ सकती है कांग्रेस, सपा के साथ बैठक में जल्द होगा फैसला


गाजीपुर जिले के सोनवल गांव निवासी उसके माता-पिता का नाम भी अलग है। एकल पीठ ने पाया कि अर्जी के साथ हलफनामा देने वाले मनीष कुमार सिंह ने पैरोल दिलाने के लिए शादी का फर्जी कार्ड लगाया है। एकल पीठ ने अवमानना संबंधी इस मामले को सुनवाई के लिए दो न्यायाधीशों की खंडपीठ को भेज दिया।

खंडपीठ ने कहा कि पहली नजर में अर्जी के शपथकर्ता मनीष कुमार सिंह ने आपराधिक अवमानना की है। कोर्ट ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न अवमानना का दोषी ठहराकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए। कोर्ट ने मामले को 29 जनवरी को समुचित पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed