{"_id":"675d04e0714507355f03d733","slug":"accused-sexually-exploited-divorced-woman-in-name-of-giving-her-job-in-lucknow-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: तलाकशुदा महिला को बनाया हवश का शिकार, अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर फंसाया; पांच लाख भी ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तलाकशुदा महिला को बनाया हवश का शिकार, अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर फंसाया; पांच लाख भी ठगे
Sat, 14 Dec 2024 09:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Dec 2024 09:39 AM IST
सार
आरोपी ने अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर फंसाया। फिर तलाकशुदा महिला को हवश का शिकार बनाया। उसका शारीरिक सोशण किया। पांच लाख भी ठगे।
विज्ञापन
woman crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी स्थित बलरामपुर अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर ठाकुरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
चौक में बड़ी काली जी मंदिर निवासी महिला के मुताबिक उनकी मुलाकात अलीगंज के बड़ा चांदगंज निवासी आकाश अवस्थी से हुई थी। उसने खुद को डॉक्टर बताया था। बलरामपुर अस्पताल में संविदा पर नौकरी दिलवाने की बात कही थी।
विज्ञापन
फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया
कुछ औपचारिकताएं पूरी करने का झांसा देकर ठाकुरगंज स्थित अपने दूसरे घर पर बुलाया, वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर जल्द शादी करने का वादा किया। फिर उनका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आकाश ने नौकरी लगवाने के बदले पांच लाख रुपये वसूलकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। रुपये मांगने पर उसने उनकी पिटाई कर दी। बाद में पीड़िता को यह भी पता चला कि आरोपी विवाहित है।
विज्ञापन