फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused robbing elderly man arrested encounter injured bullet leg partner escapes

Lucknow News: बुजुर्ग से लूटपाट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार... पैर में गोली लगने से घायल, साथी भाग निकला

Wed, 30 Apr 2025 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 05:36 PM IST
सार

लखनऊ के बीकेटी इलाके में बुजुर्ग से लूटपाट के आरोपी सचिन नायर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जबकि, उसका साथी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
 

विज्ञापन
Accused robbing elderly man arrested encounter injured bullet leg partner escapes
लखनऊ पुलिस ( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी लखनऊ के बीकेटी में सोमवार को धीनोहरी महिंगवा निवासी 80 साल के बुजुर्ग पाले से हुई लूटपाट के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सचिन नायर हजरतगंज का रहने वाला है। मुठभेड़ में सचिन के दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस सचिन के साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस मंगलवार देर शाम चेकिंग कर रही थी। बीकेटी थाने से करीब एक किलोमीटर दूर आउटर रिंग रोड के पास बाइक सवार दो लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: अंसल ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की दस्तक, लखनऊ... गाजियाबाद समेत खंगाल रही सात ठिकाने
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में सचिन के पैर में गोली लग गई। वह लहूलुहान होकर गिर गया, जबकि वजीर हसन रोड निवासी उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सचिन ने सोमवार को सरेआम बुजुर्ग से 4760 रुपये लूट लिए थे। विरोध पर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया था। हमले में बुजुर्ग घायल हो गए थे। पुलिस को फुटेज की मदद से अहम सुराग भी मिले थे।

ये भी पढ़े- यूपी: लखनऊ में बैठा अब्दुल अयोध्या के लिए कर रहा है कुछ बड़ी तैयारी, बाहर से आई 60 करोड़ की मदद

पुलिस का कहना है कि सचिन और उसके साथी पर 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने अलग-अलग इलाकों में लोगों से चेन, पर्स और मोबाइल फोन लूटे थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बैंक से ही बुजुर्ग का पीछा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed