{"_id":"691f8435b1f17f9f3702ab90","slug":"accused-of-taking-bribe-gets-bail-lucknow-news-c-13-knp1002-1480911-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रिश्वत लेने के आरोपी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रिश्वत लेने के आरोपी को मिली जमानत
Fri, 21 Nov 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। निरीक्षण के दौरान पोस्ट ऑफिस में मिली कमियों को दूर करने के लिए रिश्वत लेने के आरोपी सूर्य प्रताप शर्मा को जमानत मिल गई। एडीजे एकता सिंह ने आरोपी को एक-एक लाख रुपये की दो जमानतें और मुचलका दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया है।
सीबीआई की ओर से बताया गया कि जौनपुर के सेऊर स्थित पोस्ट मास्टर श्याम सुंदर तिवारी ने सीबीआई से शिकायत की थी। आरोप है कि 15 मई को जौनपुर, मड़ियाहू स्थित इंडिया पोस्ट के सब डिविजनल इंस्पेक्टर अंकित सिंह ने वादी के कार्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान नकद कम पाए जाने पर अंकित सिंह ने वादी से स्पष्टीकरण मांगा था। वादी ने 17 मई को अपना स्पष्टीकरण दे दिया था। आरोप है कि उसी दिन आरोपी अंकित सिंह ने मामले को निपटाने और वादी को निलंबित न करने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की। वादी की शिकायत पर सीबीआई ने 19 मई को आरोपी को गिरफ्तार किया था। सीबीआई की तफ्तीश में पता चला की आरोपी सूर्य प्रताप शर्मा ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर रिश्वत की मांग की थी।