{"_id":"6aab04e9c02589b6bd05df19","slug":"accused-of-shooting-lic-agent-arrives-at-police-station-country-made-pistol-recovered-lucknow-news-c-13-lko1096-1922894-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एलआईसी एजेंट को गोली मारने का आरोपी थाने पहुंचा, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एलआईसी एजेंट को गोली मारने का आरोपी थाने पहुंचा, तमंचा बरामद
Thu, 17 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
आरोपी अभय, वैभव और अंकुश।
मलिहाबाद। ढेंढेमऊ गांव में 11 सितंबर शाम एलआईसी एजेंट समरेंद्र कुमार (36) को गोली मारने के मुख्य आरोपी अभय यादव ने मंगलवार को थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए, जिन्हें पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के मुताबिक, तिलसुआ निवासी अभय ने बताया कि वारदात में उसके साथ गांव के अंकुश और वैभव भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों को घोला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। मामले में नामजद एक किशोर को पुलिस पहले ही पकड़कर बाल सुधारगृह भेज चुकी है। आरोपी अभय श्रमिक, अंकुश और वैभव गार्ड की नौकरी करते हैं। एफआईआर में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी अंकुश गांव में खुद को मौत और वैभव काला चीता बताते थे।