फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of shooting at lawyer arrested

Lucknow News: अधिवक्ता पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of shooting at lawyer arrested
लखनऊ। अधिवक्ता अभिषेक सिंह पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोपी माल के पिपरी गांव के आकाश तिवारी उर्फ अक्की को जानकीपुरम थाने की पुलिस ने बुधवार को सीडीआरआई के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

अभिषेक के मुताबिक मोनू का बीकेटी में ओयो होटल है। उसमें गलत कार्य होने की उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। इससे नाराज होकर 11 अक्तूबर को मोनू व उसके साथियों ने एकेटीयू चौराहे के पास गाली-गलौज की। इसी दौरान साथ आए युवक ने दो फायर कर दिए, जिसमें वह बाल बाल बचे। पीड़ित ने मोनू सिंह तोमर, विजय सिंह व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक दरोगा हेमेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश ने नशे में अभिषेक पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed