फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of selling government land arrested from Chandigarh

Lucknow News: सरकारी भूमि को बेचने का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Mon, 26 Jan 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling government land arrested from Chandigarh
आरोपी कमल सेठ।
लखनऊ। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के बाद प्लॉटिंग कर लोगों को बेचने वाले जालसाज कमल कुमार सेठ को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने शनिवार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। कैसरबाग निवासी कमल सेठ बीते करीब 20 वर्ष से भागा चल रहा था।
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक, जालसाजों का संगठित गिरोह करोड़ों रुपये कीमत की सरकारी भूमि जैसे तालाब, चारागाह, ग्राम समाज, आदि की जमीनों पर अवैध कब्जा करने के बाद उनके फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। बाद में उस पर प्लॉटिंग कर लोगों को बेच देता था। जब कोई फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन बेचने का विरोध करता तो उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था। इस बाबत कृष्णानगर थाने में वर्ष 2006 में एफआईआर दर्ज होने के बाद उसकी विवेचना शासन ने ईओडब्ल्यू को दी थी। जांच में आठ आरोपी चिह्नित किए गए, जिनमें से छह को पूर्व में गिरफ्तार करने के साथ उनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र भेजा गया था। वहीं कमल कुमार सेठ भागा चल रहा था। उसके चंडीगढ़ में छिपे होने की सूचना के बाद ईओडब्ल्यू लखनऊ सेक्टर की टीम को भेजा गया, जिसने उसे गिरफ्तार किया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर राजधानी लाकर अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed