{"_id":"639f736256d62a25bb25f89e","slug":"accused-of-rape-is-arrested-lucknow-news-lko662517838","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: नौकरी देने के बहाने कैब चालक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: नौकरी देने के बहाने कैब चालक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार किया गया
Mon, 19 Dec 2022 11:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:39 AM IST
सार
युवती को नौकरी देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोपी कैब चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। विरोध करने पर उसने युवती की पिटाई भी की थी और 20 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
गाजीपुर जिले की युवती ने नौकरी के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने रविवार को आरोपी कैब चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राम सिंह के मुताबिक, गाजीपुर के राजदेपुर के राजेश ने अपने गांव की ही 27 साल की युवती को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था।
इसके बाद मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया था। विरोध पर पिटाई कर युवती के पर्स से 20 हजार रुपये निकाल लिए थे।
किसी तरह विभूतिखंड थाने पहुंची युवती ने राजेश पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, राजेश कुमार को रविवार सुबह पूर्वांचल अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन