फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of rape by brother-in-law, woman is wandering for justice for three years

Lucknow News: देवर पर दुष्कर्म का आरोप, तीन साल से न्याय के लिए भटक रही महिला

Fri, 05 Sep 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape by brother-in-law, woman is wandering for justice for three years
लखनऊ। राज्य महिला आयोग में न्याय की आस में पहुंची बंथरा निवासी महिला ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले तीन साल से पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल सका।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में बिहार निवासी युवक से हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही पति ने मारपीट शुरू कर दी। पति का दूसरी महिला से अफेयर था। इसी बीच देवर ने उसका मुंह कपड़े से दबाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत ससुरालवालों से की तो उन्होंने उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी देवर न्यायिक अधिकारी है। ऐसे में आरोपियों ने जेल भिजवाने की धमकी दी और उन्हें घर से निकाल दिया। फैमिली कोर्ट की शिकायत के आधार पर कृष्णानगर थाने में एफआईआर तो दर्ज हुई, लेकिन अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई। महिला आयोग में पेश होकर पीड़िता ने बताया कि आरोपी अपने प्रभाव से कार्यवाही नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस कमिश्नर को फाइल भेजी गई थी, लेकिन जवाब नहीं आया। थाने से लेकर उच्च स्तर तक मामला दबाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed