फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of Ranjit's murder arrested in an encounter

लखनऊः मुठभेड़ के बाद रणजीत की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आधी रात को हुआ आमना-सामना

Sat, 08 Feb 2020 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of Ranjit's murder arrested in an encounter
शूटर जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन को गोली मारने वाला शूटर रायबरेली का जितेंद्र शुक्रवार देर रात एसीपी कैंट कार्यालय के पास आलमबाग के देवी खेड़ा में हुई पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया। इस दौरान दोनों ओर से करीब तीन राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शूटर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से पिस्तौल, कारतूस व बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक जितेंद्र ने चचेरे भाई व उसकी प्रेमिका के साथ मिलकर दो फरवरी की सुबह रणजीत की गोली मारकर हत्या की थी। हत्याकांड में रणजीत की दूसरी पत्नी स्मृति वर्मा, उसके प्रेमी दीपेंद्र और चालक संजीत को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जितेंद्र पर पुलिस कमिश्नर ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात 12.40 बजे इंस्पेक्टर हजरतगंज धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा को सूचना मिली कि जितेंद्र बाइक से रायबरेली भाग रहा है। वह चारबाग स्टेशन के पास है। इस पर पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धीरेंद्र के वायरलेस सेट पर सूचना प्रसारित करते ही इंस्पेक्टर आलमबाग आनंद कुमार शाही ने टीम के साथ शूटर जितेंद्र को एसीपी कैंट कार्यालय की ओर से घेरना शुरू कर दिया। देवी खेड़ा मोड़ पर पुलिस को देखते ही जितेंद्र ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जितेंद्र के बाएं पैर पर गोली लगी। उसका लोकबंधु अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed