फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accused of murder ran away from police station

हत्या के आरोपी ने मांगा पानी, लॉकअप का दरवाजा खोलते ही कर दी ये वारदात

Sun, 08 Apr 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Apr 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
accused of murder ran away from police station
- फोटो : amar ujala
नई दिल्ली में एक स्कूल की प्रिंसिपल की हत्या का आरोपी शनिवार सुबह राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाने से फरार हो गया। हत्या से संबंधित सुबूत की तलाश में उसे अमेठी ले जा रही दिल्ली पुलिस रात्रि विश्राम के लिए गोसाईगंज में रुकी थी। लॉकअप में बंद आरोपी ने नित्यक्रिया के लिए पानी मांगा था।
विज्ञापन


दरवाजा खुलते ही सिपाही को धक्का देकर गेट की तरफ दौड़ लगा दी। आरोपी के साथ गोसाईगंज व दिल्ली पुलिस के सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को निलंबित करने के साथ थाने से भागे अपराधी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल ने बताया कि दिल्ली के द्वारका जिले के छावला थाने के इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम हत्या व कातिलाना हमले के आरोपी संदीप कुमार को लेकर शुक्रवार शाम 7 बजे थाने पर आई थी। छावला क्षेत्र में 5 मार्च को सरिता पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अनीता यादव की हत्या के मामले में संदीप को चार अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुख्ता सुबूत की तलाश में पुलिस कस्टडी रिमांड लिया गया और अमेठी के  मोहनगंज थाने के गांव भिलाई कलां में उसके मूलनिवास पर छानबीन के लिए टीम निकली थी। रात होने पर सुरक्षा की दृष्टि से संदीप को गोसाईगंज थाने के लॉकअप में बंद करके दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल परमवीर और गोसाईगंज के रिंकू रजौर की ड्यूटी लगाई गई। 

इंस्पेक्टर का कहना है कि लॉकअप में बंद संदीप ने शनिवार सुबह पांच बजे संतरी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रिंकू राजौर को आवाज देकर नित्यक्रिया के लिए पानी मांगा। रिंकू ने पानी से भरी बाल्टी लॉकअप के बाहर रखी और ताला खोला। संदीप को पानी देने के इरादे से बाल्टी उठाने के लिए झुका था कि संदीप ने उसे धक्का मारा। रिंकू लड़खड़ा कर गिरा। इस बीच संदीप ने गेट की तरफ दौड़ लगा दी। रिंकू रायफल संभालने के साथ शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ा। अन्य पुलिसकर्मियों के आने से पहले संदीप सड़क पार संकट मोचन पब्लिक स्कूल के पास से गायब हो चुका था। एक व्यक्ति ने थाने से भागे मुल्जिम के मोहनलालगंज की तरफ जा रहे ट्रक पर सवार होने की जानकारी दी।

मुल्जिम के फरार होने से हड़कंप, रिपोर्ट दर्ज

accused of murder ran away from police station
दिल्ली पुलिस
आरोपी के गोसाईगंज थाने से फरार हो जाने का पता चलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी ग्रामीण डॉ सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। इस बीच दिल्ली पुलिस को साथ लेकर गोसाईगंज पुलिस फरार संदीप को विभिन्न स्थानों पर तलाश चुकी थी। उसका कोई सुराग न लगने पर गोसाईगंज थाने के एसआई सिद्ध प्रकाश त्रिपाठी ने संदीप के साथ गोसाईगंज के कांस्टेबल रिंकू राजौर व दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल परमवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी दीपक कुमार ने रिंकू राजौर को निलंबित करके विभागीय कार्रवाई शुरू कराई है। वहीं, दिल्ली पुलिस के अफसरों ने कांस्टेबल परमवीर को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

लापरवाह को छोड़ अमेठी रवाना हुई दिल्ली पुलिस  
थाने से फरार संदीप के अपने घर वालों के पास जाने की संभावना के चलते दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सतीश कुमार लापरवाही के आरोपी कांस्टेबल परमवीर को छोड़ अपनी टीम के दो अन्य सिपाहियों को लेकर अमेठी के लिए रवाना हुए। गोसाईगंज थाने के एसआई विजय प्रकाश के नेतृत्व में भी एक टीम संदीप के मूलनिवास भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed