फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of making businessman a guarantor in a loan, case filed

Lucknow News: व्यापारी को लोन में गारंटर बनाने का आरोप, केस

Tue, 11 Nov 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of making businessman a guarantor in a loan, case filed
लखनऊ। मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी व्यापारी आसिफ ने खदरा के भाई-बहन और सरकारी बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। तीनों पर आसिफ को लोन में गारंटर बनाने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर मड़ियांव पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आसिफ ने बताया कि वर्ष 2024 में व्यापार के सिलसिले में उनका परिचय आशीष मौर्या से हुआ था। आशीष ने कहा था कि उसका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सुभाष मार्ग शाखा के तत्कालीन मैनेजर शोभित श्रीवास्तव से परिचय है। वह उन्हें उनके बैंक से संपत्ति पर लोन दिला सकता है। आशीष ने 12 जुलाई 2024 को बैंक में उनका परिचय शोभित से कराया। बैंक में आशीष की बहन रजनी भी थी।
विज्ञापन


लोन की प्रक्रिया के नाम पर तीनों ने उनसे संपत्ति के कागज ले लिए और सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। शोभित ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण लोन की रकम खाते में आने के बजाय चेक से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय बाद भी उन्हें चेक नहीं मिला। आसिफ ने जब शोभित से संपत्ति के कागज वापस मांगे तो पता चला कि उनके नाम पर कभी लोन पास ही नहीं हुआ था। ब्रांच मैनेजर ने आशीष और रजनी के कहने पर दूसरे लोन में आसिफ को गारंटर बनाया था। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस कारण कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के मुताबिक पीड़ित और आरोपियों को बयान के लिए बुलाया गया है। बयान दर्ज होने पर साक्ष्य जुटाए जाएंगे। इस आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed