फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of fraud murdered, body found in field

Lucknow News: धोखाधड़ी के आरोपी की हत्या, खेत में मिला शव

Wed, 10 Jun 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 10 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud murdered, body found in field
देशराज की फाइल फोटो।
तेलीबाग। पीजीआई के कल्ली पश्चिम गांव में धोखाधड़ी के आरोपी किसान देशराज (40) की हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। पास में उनकी बाइक खड़ी थी। घटनास्थल पर इंजेक्शन भी मिले। पत्नी सीमा देवी ने जमीन विवाद में छह नामजद व कुछ अज्ञात पर हत्या का शक जताते हुए पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीमा देवी के अनुसार, उनके पति देशराज सोमवार रात मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर घर से बाइक से निकले थे। वह वापस नहीं लौटे और उनका मोबाइल भी खराब था, जिससे संपर्क नहीं हो सका। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाबूखेड़ा के हनुमंतनगर स्थित खेत में उनका शव मिला। उनके चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक-मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की।
विज्ञापन

सीमा देवी ने देवा शुक्ला, रामापति तिवारी, सीमा सिंह, अब्दुल फहद, अजय, राजू और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिण अमित आनंद ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। देशराज के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं।
फरवरी में भेजा गया था जेल, दो जून को मिली थी जमानत
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि देशराज धोखाधड़ी के मामले में आरोपी थे। रायबरेली की सीमा सिंह ने 15 नवंबर 2025 को अमित सैनी, पवन त्रिवेदी, शिवम सिंह और उर्मिला के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज के जरिये उनकी जमीन दूसरों को बेचने का प्रयास किया। पुलिस की जांच में इस फर्जीवाड़े में देशराज का नाम भी सामने आया था। इस मामले में देशराज और उर्मिला को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। देशराज को 2 जून को जमानत मिली थी और वह घर आए थे।

पत्नी बोली- झूठे मामले में फंसाकर भेजा था जेल
देशराज की पत्नी सीमा देवी का आरोप है कि आरोपियों ने नशे की हालत में उनके पति से जमीन अपने नाम करा ली थी। उन्होंने जमीन के बदले रुपये भी नहीं दिए थे और रुपये मांगने पर देशराज को धमकाते थे। यह भी आरोप लगाया कि रामापति ने सीमा सिंह की मदद से झूठा मुकदमा दर्ज कराया। इसी कारण उनके पति को जेल जाना पड़ा था।

देशराज की फाइल फोटो।

देशराज की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed