{"_id":"668f08bba7ba01e8970ea3f4","slug":"accused-of-forcibly-making-dalit-teenager-drink-urine-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105712-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दलित किशोर को जबरन पेशाब पिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दलित किशोर को जबरन पेशाब पिलाने का आरोप
Thu, 11 Jul 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर बिलेला निवासी एक किशोर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उसने गांव के ही तीन लोगों पर शराब की बोतल में पेशाब कर उसे जबरन पिलाने का आरोप लगाया है। मामले में किशोर के भाई की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित के अनुसार एक जुलाई 2024 को गांव के ही किशन उर्फ भूरे तिवारी ने उसके 15 वर्षीय छोटे भाई से डीजे मशीन रखवाने को कहा था। इसे रखवा कर लौटते समय तीनों ने उसे दोबारा जेनरेटर रखवाने को कहा था। आरोप है तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे गांव के ही दिलीप मिश्रा, सत्यम तिवारी ने उसे रोक लिया। इस दौरान दिलीप मिश्रा ने शराब की बोतल में पेशाब कर उसे जबरन पिलाने का प्रयास किया। किशोर के विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारा पीटा। साथ ही तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। तभी सत्यम व किशन ने किशोर को जमीन पर पटक कर जबरन बोतल उसके मुंह में डाल दी। गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गिलौला महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।