{"_id":"68186e43ebce35bce40c0faa","slug":"accused-harassing-officer-daughter-for-three-years-now-hereached-her-home-abused-her-when-she-protested-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: तीन साल से अफसर की बेटी को कर रहा परेशान... अब घर तक पहुंचा आरोपी, विरोध पर किया गाली-गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तीन साल से अफसर की बेटी को कर रहा परेशान... अब घर तक पहुंचा आरोपी, विरोध पर किया गाली-गलौज
Mon, 05 May 2025 05:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 May 2025 05:26 PM IST
सार
राजधानी में एक सिरफिरा तीन साल से सचिवालय में तैनात एक अधिकारी की बेटी को परेशान कर रहा है। हद तो तब हो गई जब उसने उसके अपार्टमेंट पहुंचकर अभद्रता की। मामले में घरवालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
demo image
- फोटो : AI Generated
विस्तार
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार निवासी सचिवालय में तैनात एक अधिकारी ने नेहरू एन्क्लेव निवासी ऋषभ वार्ष्णेय पर उनकी बेटी को तीन साल से परेशान करने का आरोप लगाया है। उनके फ्लैट पर हंगामा करने और गाली-गलौज करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अधिकारी के मुताबिक एक मई को वह सचिवालय में शासकीय काम कर रहे थे। इस बीच दोपहर एक बजे ऋषभ कार लेकर अपार्टमेंट में पहुंच गया। उनके फ्लैट का गेट जोर-जोर से पीटने लगा। गार्ड ने विरोध किया तो उसने उनकी बेटी को बुलाने के लिए कहा। विरोध पर गाली-गलौज करने लगा। गार्ड ने जब आरोपी की बात उनसे कराई तो अभद्रता करने लगा। अपार्टमेंट के पदाधिकारियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला।
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों पर लगा जुर्माना, नौ मई तक नहीं जमा किया जो फंस सकती हैं एमबीबीएस की सीटें
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: 40 किमी की अधिक रफ्तार से दौड़ाई स्कूली वैन-बस तो होगी कार्रवाई, हो सकती है स्कूल की मान्यता रद्द
अधिकारी के मुताबिक बंगलुरू में मौजूद बेटी को कॉल कर ऋषभ के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि 2022 से ही आरोपी परेशान कर रहा है। अभद्र मैसेज भेजता है। एक नंबर ब्लॉक करने पर दूसरे नंबर से कॉल कर धमकाता है। उसने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के कारण उनकी बेटी भय में है। इस कारण वह बंगलुरू से आने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।