{"_id":"682109e6d4164acf4e0fb9ae","slug":"accused-bmw-driver-arrested-in-hit-and-run-case-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1198762-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हिट एंड रन केस में आरोपी बीएमडब्ल्यू चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हिट एंड रन केस में आरोपी बीएमडब्ल्यू चालक गिरफ्तार
Mon, 12 May 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 12 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
हिट एंड रन केस में आरोपी बीएमडब्ल्यू चालक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। तालकटोरा इलाके में हिट एंड रन मामले में पुलिस ने रविवार को बीएमडब्ल्यू कार चालक अमीनाबाद निवासी करन साहू को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से वह भागा हुआ था। पुलिस ने मामले में लापरवाही से मौत की धारा को गैर इरादतन हत्या की धारा में तब्दील कर दिया है।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार 23 अप्रैल को हजरतगंज फायर स्टेशन के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी। तालकटोरा पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया था। छानबीन में पता चला कि बीएमडब्ल्यू कार चालक का नाम अमीनाबाद निवासी करन साहू है। कई जगह दबिश दी, पर वह हाथ नहीं लगा। रविवार को सर्विलांस से करन की लोकेशन आलमनगर पुल के पास मिली। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अलग-अलग होटलों में छुपकर रह रहा था
इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी की उम्र 23 साल है। उसके पिता की अमीनाबाद में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। करन पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाता था। पुलिस से बचने के लिए करन शहर के अलग-अलग होटलों में छिपकर रह रहा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी होटल छोड़कर भाग जाता था।
विज्ञापन
यह है पूरी घटना
राजाजीपुरम स्थित एमआईएस चौराहे के पास 20 अप्रैल की देर रात हिंट एंड रन की घटना हुई थी। तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से ठाकुरगंज के शेखपुर निवासी राजरानी (60) की मौत हो गई थी। बाइक सवार राजरानी का बेटे फूल कारोबारी सुभाष लोधी का पैर टूट गया था। सुभाष के भाई आकाश ने तालकटोरा थाने में गाड़ी नंबर के आधार लापरवाही से मौत सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था।